Himachal Pradesh के सरकारी विद्यालयों में History lecturer के 47 पदों को कमीशन के माध्यम से भरने के आदेश जारी कर दिए हैं। सरकार के इस कदम का हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने स्वागत किया है।
शिक्षक संघ ने सीएम जयराम ठाकुर, शिक्षामंत्री गोविंद सिंह ठाकुर और शिक्षानिदेशक उच्च डॉ अमरजीत शर्मा को धन्यवाद दिया है। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल 13 सितंबर को सीएम और शिक्षामंत्री से मिले थे।
उन्होंने मांग कि थी की कमीशन पास अध्यापकों की नियुक्ति सितंबर में ही की जाए, ताकि इन अध्यापकों को अपना कांट्रेक्ट पीरियड पूरा होने के बाद 6 महीने का इंतजार ना करना पड़े।



