हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक: 24 मई को कैबिनेट बैठक में होगा कर्फ्यू में राहत का फैसला, कोरोना घटा, तो अगले हफ्ते से छूट
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 24 मई सुबह 10:30 बजे कैबिनेट बैठक बुला ली है। बैठक में कोरोना से बढ़ती मौतों के चलते कोरोना कर्फ्यू 26 मई से आगे बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा। इसे एक सप्ताह और बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा व्यापारियों द्वारा सभी दुकानों को खोलने और समय बढ़ाने की उठाई जा रही मांग पर भी बैठक में चर्चा हो सकती है।स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के सिर्फ पांच जिलों में ही संक्रमण दर नीचे आनी शुरू हुई है। इसके तहत अनुमान लगाया जा रहा है कि बिलासपुर, किन्नौर, लाहुल, शिमला और सिरमौर में पीक के बाद नए मामले घटने शुरू हो गए हैं। इसके विपरीत ऊना, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, सोलन और हमीरपुर में पिछले सप्ताह तक संक्रमण दर लगातार आसमान छू रही है।
इन परिस्थितियों में ढील के लिए इन जिलों में भी पीक के बाद नए मामलों की गिरावट बेहद जरूरी रहेगी। बताते चलें कि व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष सोमेश शर्मा ने मुख्यमंत्री से दो चरण की वार्ता की है। सोमवार को शिमला के सरकारी आवास ओकओवर में अपनी मांगें रखने के बाद मंगलवार को सोमेश शर्मा का प्रतिनिधिमंडल सीएम से मंडी में मिला है।
इस मुलाकात के बाद ही व्यापारमंडल ने दुकानें खोलने की घोषणा को वापस लेने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री ने सहयोग का आह्वान किया है कि
और जल्द ही चरणबद्ध तरीके से व्यापारियों को राहत देने की बात की है। इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर छूट देने के मुद्दे पर विभिन्न वर्गों और अधिकारियों से भी फीडबैक ले चुके हैं। मेरे हिमाचली भाईयों और बहनों मुझे आपका सपोर्ट चाहिये कृप्या मेरे इस चैनल को सब्सकराईब जरूर करें - Click Here


