Ticker

6/recent/ticker-posts

तोते की सब्जी किंआं बणान्दे।How to make Arbi plant flower Vegetable

         तोते (तारो, कोलोकाशिया फूल) की सब्जी कैसे बनाये। 

तोते जिनको ईंगलिश मे तारो प्लांट या कोलोकैसिया फूल भी कहते हैं के फूल का रंग हल्के पीले रंग का होता है। इसकी केवल एक ही पंखुड़ी होती  है। एक तोते का हर हिस्सा खाने लायक होता है। इसके पत्ते, तना, फूल और जड़ सभी खाने योग्य हैं। आज हम आपको कोलोकैसिया फूल या हमारे लोकल भाषा मे जिनको तोते बोलते हैं के बारे मे बता रहे हैं।। इस व्यंजन को चावल के साथ भी परोसा जा सकता है।

                                सामग्री:




 5-6 तोते  (कोलोकेसिया फूल)।
 1/3 बड़ा चम्मच जीरा।
 1/3 बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर।
 1/2 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
 1/3 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर।
 1/2 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट।
 1 छोटा प्याज कटा हुआ
 1 टमाटर कटा हुआ।
 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल।
 नमक स्वादअनुसार।


                           तरीका:

सबसे पहले तोते (कोलोकैसिया फूल) की पंखुड़ी निकालें।  साफ पानी से धोएं और काट लें। 
फिर इसे नमकीन पानी में 5 मिनट तक उबालें। फिर इसको छाने  और इसे अलग रखें।
एक कडा़ई में तेल गरम करें। अदरक लहसुन का पेस्ट और कटा हुआ प्याज  डाले । प्याज को हल्का भूरा होने तक भूनें। हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें और फिर कटे हुए टमाटर डालें। जब तेल मसाले से अलग हो जाये तब उबले हुये तोते इसमे मिला दे और नमक डालें, हल्के हाथो से मिलाये और थोडी़ देर इसे पटने दे। अब हमारी तोते की सब्जी तेयार है। इसको चपाती या चावल के साथ गरम गरम परोसें।