Ticker

6/recent/ticker-posts

HPU: 01 July से स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं, HPU ने जारी किया संभावित Schedule. See Here

HPU: 01 July से स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं, HPU ने जारी किया संभावित Schedule

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने प्रदेश सरकार के फैसले के अनुसार स्नातक डिग्री कोर्स बीए, बीएससी, बीकॉम और शास्त्री के अंतिम वर्ष की परीक्षाओं का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं एक जुलाई से शुरू होंगी और अधिकतम छह अगस्त तक चलेंगी। प्रदेशभर में 156 परीक्षा केंद्रों में 35 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। विवि ने ईयर सिस्टम के साथ ही बीएचएम, बीटेक और बीवॉक के ऑड सेमेस्टर की परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। इसे आम विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि विद्यार्थी परीक्षा शेड्यूल को वेबसाइट से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।


इसमें किसी तरह की आपत्ति होने पर इसे विवि में दर्ज करवा सकते हैं। परीक्षा का यह शेड्यूल 21 जून को फाइनल कर दिया जाएगा। उन्होंने कॉलेज प्राचार्य और संस्थानों के निदेशकों और परीक्षार्थियों से कहा है कि वे डेटशीट को लेकर लगातार विवि की वेबसाइट देखते रहें, इसमें बदलाव संभावित है। ये परीक्षाएं केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों और एसओपी के तहत आयोजित की जाएंगी। प्राचार्यों और निदेशकों से कहा गया है कि वह शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज, बैठने के लिए आवश्यक दूरी के साथ व्यवस्था परीक्षा से एक दिन पहले सुनिश्चित करेंगे। इसमें तय संख्या से अधिक छात्र होने पर इसकी सूचना विवि को देने को कहा गया है।  परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि परीक्षा शेड्यूल कोविड 19 को लेकर जारी दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। 

Click Here For See Datesheet


अभी सभी हिमाचल प्रदेश की नौकरियों के बारे में जानने के लिये क्लिक करें: - यहाँ क्लिक करें


बम्पर भर्ती , बम्पर भर्ती , बम्पर भर्ती , बम्पर भर्ती 


मेरे हिमाचली भाईयों और बहनों मुझे आपका स्पोर्ट चाहिये कृप्या मेरे चैनल को सब्सकराईब जरूर करें - Check Here

Please Ek Bar Jarur Channel Ko Dekhe

हमारे Whatsapp, Telegram group ko join jrur karno जी:::

For Telegram: Click here

For Whatsapp: Click here