हिमाचल प्रदेश : 10 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार, केंद्र से मिली मेडिकल डिवाइस पार्क को मंजूरी
हिमाचल प्रदेश के लिए मेडिकल डिवाइस पार्क को मिली मंजूरी केंद्र सरकार ने हिमाचल के लिए मेडिकल डिवाइस पार्क की मंजूरी दे दी है। हिमाचल में पार्क डेवलप करने के लिए केंद्र सरकार ने 100 करोड़ रुपए का ग्रांट भी मंजूर की है। मेडिकल डिवाइस पार्क के निर्माण में कुल 266.95 करोड़ रुपए खर्च का अनुमान है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने बजट में प्रावधान किया है। 265 एकड़ भूमि पर 261 करोड़ रुपये से बनने वाले इस पार्क में 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा, वहीं इससे 20 हजार करोड़ का टर्नओवर भी होगा ।
Chief Minister Jairam Thakur और Industries Minister Bikram Singh Thakur ने इसके लिए केंद्र सरकार का आभार जताया है। सोलन जिले के नालागढ़ क्षेत्र में पार्क के बनने से फार्मास्यूटिकल उद्योग के विकास के लिए एक छत के नीचे ही चिकित्सा उपकरणों का उत्पादन हो सकेगा। मेडिकल डिवाइस पार्क के बनने से बीबीएन औद्योगिक क्षेत्र के लिए वर्षों से चली आ रही Chandigarh-Baddi Rail Line के निर्माण की मांग को भी जल्द पूरी होने की उम्मीद है।
इसके लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। रेललाइन बनने से उद्योगों के लिए कच्चा माल लाने व तैयार माल भेजने में सुविधा होगी। इसके अलावा पिजौर वाया बद्दी-नालागढ़ फोरलेन निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के कार्य के अतिरिक्त 15 करोड़ की राशि का बजट में प्रावधान किया गया है। इसके अलावा बाल्द पुल भी इसी वर्ष जनता को समर्पित होगा। परवाणू, बद्दी और नालागढ़ में सीवरेज के लिए भी बजट में ख्याल रखा गया है।



