Ticker

6/recent/ticker-posts

हिमाचल प्रदेश: यहां जाने कब होगी कैबिनेट बैठक, हो सकता है स्कूल खोलने पर फैसला

हिमाचल प्रदेश: यहां जाने कब होगी कैबिनेट बैठक, हो सकता है स्कूल खोलने पर फैसला

हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक चार सितंबर को प्रदेश सचिवालय में बुलाई गई है। इस दिन सुबह 11 बजे बैठक होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने संभावित है प्रदेश में स्कूलों को खोले जाने के अहम मसले पर कोई बड़ा फैसला सरकार की तरफ से लिया जा सकता है। वहीं, मंत्रिमंडल की इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छह सितंबर को होने वाले इवेंट को मुख्य एजेंडे के रूप में देखा जा रहा है। इसमें किस तरह से कार्यक्रम का आयोजन कहां-कहां किया जाएगा। इसके लिए क्या तैयारियां प्रदेश सरकार की तरफ से होनी चाहिएं, इस पर चर्चा के बाद अहम फैसले लिए जाएंगे। इसके बाद शिमला में राष्ट्रपति का आगमन भी होना है। उस कार्यक्रम के आयोजन से संबंधित मामलों पर भी मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा होना संभावित है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 16 सितंबर से हिमाचल प्रवास पर आ रहे हैं। इस दौरान राष्ट्रपति स्वर्णिम हिमाचल कार्यक्रम के तहत हिमाचल विधानसभा के विशेष सत्र को भी संबोधित करेंगे। इसकी पूरी तैयारियों की रूपरेखा कैबिनेट की बैठक में चर्चा में लाई जा सकती है। इसके अलावा प्रदेश में स्कूलों को खोले जाने का मुख्य मुद्दा है। इस पर भी बड़ा फैसला सरकार की तरफ से लिया जाना है। फिलहाल चार सितंबर तक स्कूलों को बंद रखा गया है। आगे छात्र कब से स्कूल आना शुरू करेंगे। इस पर फैसला होगा। क्योंकि छात्रों की परीक्षाओं का दौर शुरू होने जा रहा है, इससे पहले शिक्षा विभाग ने छह सितंबर से इनके आयोजन को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग कैबिनेट में छात्रों के लिए स्कूल खोले जाने को लेकर अपनी प्रेजेंटेशन दे सकता है। इसके आधार पर सरकार निर्णय लेगी। (एचडीएम)

Covid-19 के हालात पर भी होगा मंथन

राज्य में कोविड की स्थिति किस तरह की है, इस पर भी कैबिनेट में समीक्षा की जाएगी। वहीं, शिक्षा विभाग में 8000 मल्टी टास्क वर्कर्ज की तैनाती का मामला भी आने की उम्मीद है, जो कि पिछली कैबिनेट की बैठक में फंस गया था। हाल ही में मुख्य सचिव ने सभी विभागों को मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के मामलों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। लिहाजा इन सभी मामलों को लेकर यह अहम बैठक होने जा रही है।जैसे ही कोई अगली अप्डेट आयेगी हमारे इस Youtube Channel पर Upload कर दी जायेगी इसके लिये अभी हमारे चैनल को Subscribe कर लें।चैनल लिंक निचे है: 

Channel Link :  Click Here 



हमारे Whatsapp Group को यहां Join करें Click Here


अभी सभी हिमाचल प्रदेश की नौकरियों के बारे में जानने के लिये क्लिक करें: - यहाँ क्लिक करें


बम्पर भर्ती , बम्पर भर्ती , बम्पर भर्ती , बम्पर भर्ती 


मेरे हिमाचली भाईयों और बहनों मुझे आपका स्पोर्ट चाहिये कृप्या मेरे चैनल को सब्सकराईब जरूर करें - Check Here

Please Ek Bar Jarur Channel Ko Dekhe

हमारे Whatsapp, Telegram group ko join jrur kar लेना जी:::

For Telegram: Click here

For Whatsapp: Click here