बडी़ खबर : LT और Sastri बनेंगे TGT, शिक्षा मंत्री ने दी सहमति।। पढै़ पूरी खबर
हिमाचल में एलटी और शास्त्री अध्यापकों को टीजीटी का पदनाम देने पर सरकार ने एक और कदम आगे वबढ़ाया है। मंगलवार को शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में एक अहम बैठक शिक्षा विभाग के लंबित मामलों पर हुई। इसमें यह भी एक एजेंडा था। इस बैठक में शिक्षा और भाषा विभागों के सचिव और अन्य अधिकारी थे।
बैठक में इस मांग पर सहमति बन गई है और अब इसे मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली हाई पावर कमेटी में रखा जाएगा। इस बैठक में जेबीटी और सीएंडवी शिक्षकों को इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रांसफर के लिए अवधि को कम करने को लेकर भी सहमति हो गई है। वर्तमान में इस ट्रांसफर के लिए 13 साल की शर्त जरूरी है। इसे कम किया जा सकता है। यही मांग काफी वक्त से ये शिक्षक कर रहे हैं। स्कूलों में कम्प्यूटर शिक्षा दे रहे आईटी टीचर्स का मानदेय 500 रुपए बढ़ाने पर भी शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने बैठक में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह मामला भी वित्त विभाग से क्लियर हो गया है और अगली कैबिनेट में रख दिया जाएगा।बैठक के देरी से शुरू होने के कारण शिक्षा विभाग के अन्य मामले चर्चा में नहीं लिया जा सके।
संस्कृत विश्वविद्यालय पर कमेटी में होगा बदलाव
जैसे ही शिक्षा विभाग से कोई नयी अप्डेट आयेगी हमारे इस Youtube Channel पर Upload कर दी जायेगी। तो अभी हमारे चैनल को Subscribe कर लें।



