Ticker

6/recent/ticker-posts

#हाईकोर्ट की ओर से जारी निर्देशों पर बोले सीएम:अब वो दौर नहीं कि बॉर्डर पर पर्यटकों की हो काेरोना जांच।।

हाईकोर्ट की ओर से जारी निर्देशों पर बोले सीएम:अब वो दौर नहीं कि बॉर्डर पर पर्यटकों की हो काेरोना जांच


Shimla

प्रदेश में काेराेना संक्रमण के बढ़ते मामलाें काे लेकर हाईकोर्ट के निर्देशों पर सीएम जयराम ने कहा कि वह हाईकोर्ट का सम्मान करते हैं। सरकार काेविड-19 को लेकर पूरी संजीदगी से काम कर रही है और करती रहेगी। सीएम ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्णय नहीं, बल्कि ऑब्जरवेशन हैं, इनके आधार पर सरकार बेहतर काम करने की कोशिश करेगी। सीएम ने माना कि अब वाे दाैर नहीं है जब बाॅर्डर पर काेराेना काे लेकर जांच की जानी है। मामले अंदर ज्यादा फैल रहे हैं, ऐसे में शादी समेत अन्य सामाजिक समारोहों में भीड़ को टालने की आवश्यकता है।


अस्पतालों पर: अस्पतालों में मरीजों के बिस्तरों की क्षमता को बढ़ाने के साथ स्टाफ को भी बढ़ाया जा रहा है। अस्पतालों में ऑक्सीजन सहित अन्य सुविधाओं की भी कोई कमी नहीं है।

टेस्ट पर: सीएम ने कहा कि कई राज्य ऐसे भी हैं, जहां पर टेस्टिंग कम कर दी गई है। इसके विपरीत हिमाचल प्रदेश में टैस्टिंग को बढ़ाया गया है।


पंचायती चुनाव को लेकर फैसला लेगा आयोग: सीएम


सीएम ने कहा कि पंचायत चुनाव तक यदि कोरोना संक्रमण फैलने का क्रम यही रहा तो विजयी उम्मीदवार जीत का जश्न नहीं मना पाएंगे। चुनाव करवाने को लेकर चुनाव आयोग को निर्णय लेना है। उन्होंने कहा कि 27 दिसंबर को राज्य सरकार के 3 साल पूरा होने के अवसर पर सादा कार्यक्रम करवाया जाएगा। यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित करने के विकल्प पर भी विचार करेंगे। इस बारे मुख्य सचिव को उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं।


यह भी पढैं :- टैट के लिये High court का बडा़ फैसला

दोस्तों  ताजातरीन और ट्रेंडिंग News, Online Earn money Tips, HP Govt. JOBS नोटिफिकेशन, Results, Bhagti News को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए  FOLLOW बटन पर क्लिक करें।Or sath me Niche diye gaye Facebook Page ko like Kare. Ye News D.B. se li gayi hai...

Hamare whatsapp, telegram group ko join jrur kare::: 

For Telegram: Click here

For Whatsapp: Click here