नौवीं से 12वीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम में हिंदी-संस्कृत विषय में श्रीमद्भागवत गीता का सार शामिल होगा। गुरुवार को Education Minister Govind Singh Thakur ने विधानसभा के सदन में यह जानकारी दी। इस संबंध में विधायक जीतराम कटवाल और नरेंद्र ठाकुर की ओर से संकल्प प्रस्ताव रखा गया था। विपक्ष ने भी इसका समर्थन किया है।
शिक्षा विभाग में भरे जाएंगे 6200 पद
विधायक हीरा लाल के सवाल पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि पिछले तीन सालों में करसोग (Karsog) विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों में प्रवक्ता के 43 पदों को भरा गया है। वहीं, टीजीटी आर्ट्स के 25, नॉन मेडिकल के 17 और मेडिकल के 10 पद भरे गए हैं। उन्होंने कहा कि करसोग विधानसभा हलके के स्कूलों में अधिकतर पदों को भरा गया है और खाली पदों को भी सीधी भर्ती और पदोन्नति से भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में 6200 पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है ।
कांगड़ा में इस कारण नहीं हो पा रही भाषा अध्यापकों की नियुक्ति
जिला कांगड़ा में अपर्याप्त रिक्त पद होने के कारण भाषा अध्यापक के पदों पर अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान नहीं की गई हैं। यह जानकारी हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र को दौरान कांगड़ा के विधायक पवन काजल (Pawan Kajal) के सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने दी है।


