Ticker

6/recent/ticker-posts

JBT Teachers की बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया पर हिमाचल हाईकोर्ट ने लगाई रोक ||

जेबीटी शिक्षकों की बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया पर हिमाचल हाईकोर्ट ने लगाई रोक

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने जेबीटी (JBT) शिक्षकों की बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर ने पुष्पा देवी व अन्यों द्वारा दायर याचिका की प्रारंभिक सुनवाई के बाद यह रोक लगाई है। मामले पर अब तीन मार्च को सुनवाई होगी।  प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने बैचवाइज आधार पर 758 पद भरने का फैसला लिया था।

एक फरवरी 2021 को जारी आदेशों के तहत 12 व 13 फरवरी को जिला स्तर पर बैचवाइज आधार पर साक्षात्कार भी लिए गए थे। इनके Result घोषित होने से पहले ही इस भर्ती प्रक्रिया पर रोक लग गई है। प्रार्थियों का कहना है कि वे बीएड पास हैं और इन पदों के लिए पात्रता रखते हैं। याचिकाकर्ताओं ने मांग की है कि उन्हें भी साक्षात्कार के लिए बुलाया जाए। 

हमारे Whatsapp Group को यहां Join करें 

हमारे Whatsapp, Telegram group ko join jrur karno जी:::

For Telegram: Click here

For Whatsapp: Click here 

दोस्तों  ताजातरीन और ट्रेंडिंग News, Online Earn money Tips, HP Govt. JOBS नोटिफिकेशन, Results, Bhagti News को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए  FOLLOW बटन पर क्लिक करें Or sath me Niche diye Gaye Facebook Page ko like करें।