JBT Recruitment 2022 : जेबीटी भर्ती जल्द शुरू करने के मिले निर्देश
मंत्रिमंडल ने जेबीटी भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन होने के चलते लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया बंद पड़ी है।
बीते दिनों हाईकोर्ट ने अपने पुराने आदेशों पर स्टे लगा दिया है। ऐसे में सरकार अब भर्ती शुरू कर सकती है। भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के चलते भर्ती प्रक्रिया रुकी थी।
कोर्ट ने बीएड डिग्री धारकों को भी भर्ती में शामिल कर दिया था। सरकार सिर्फ जेबीटी और डीएलएड करने वालों को ही भर्ती में शामिल करने के पक्ष में है।
कोर्ट की ओर से स्टे लगने के बाद सरकार ने विधि विभाग को इस बाबत चर्चा कर परिणाम निकालने को कहा है।