Ticker

6/recent/ticker-posts

हिमाचल कैबिनेट बैठक: बजट सत्र पर हो सकता है फैसला।।।

हिमाचल कैबिनेट बैठक: बजट सत्र पर हो सकता है फैसला

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 29 जनवरी से बजट सत्र के एलान के साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी बजट सत्र के आयोजन को लेकर कवायद शुरू हो गई है। सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार 15 जनवरी को होने वाली कैबिनेट बैठक में बजट सत्र को लेकर फैसला हो सकता है। कोविड की वजह से पिछला बजट सत्र बीच में ही रोकना पड़ा था। शीत सत्र भी नहीं हो पाया था। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार के सत्र को प्रदेश सरकार लंबा चला सकती है। 

ऐसा इसलिए भी है, क्योंकि शीत सत्र आयोजित कराने की कांग्रेस और माकपा विधायकों ने मांग की थी, ताकि प्रदेश सरकार को कोविड काल में भ्रष्टाचार के मामलों पर घेरा जा सके। हालांकि कोविड के बहाने सरकार ने सत्र टाल दिया था। ऐसे में अब सरकार पर भी इस बार के सत्र को पूरा चलाने और लंबे समय से विभिन्न मांगों और चर्चाओं को सदन में करने को तैयार बैठे विधायकों को समय देने को लेकर दबाव है। बता दें कि केंद्र सरकार ने 29 जनवरी से बजट सत्र की घोषणा की है और 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी।

यह भी पढैं: रियासत काल में हिमाचल में यहां #लोहडी़ के दिन माफ था एक खून

  #Aadhaar_Card असली है या नकली ऐसे चेक करें, बेहद आसान है तरीका।।

असांदै Whatsapp, Telegram group ko join jrur karno जी:::

For Telegram: Click here

For Whatsapp: Click here 

दोस्तों  ताजातरीन और ट्रेंडिंग News, Online Earn money Tips, HP Govt. JOBS नोटिफिकेशन, Results, Bhagti News को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए  FOLLOW बटन पर क्लिक करें Or sath me Niche diye Gaye Facebook Page ko like Kare.Ye news A.U. se li gayi hai.