Ticker

6/recent/ticker-posts

हिमाचल प्रदेश पंचायती राज विभाग:एचपीयू 22 Oct. को पंचायत सचिव की भर्ती परीक्षा करवाएगा,15 से Download कर सकेंगे Admit Card.

हिमाचल प्रदेश पंचायती राज विभाग:एचपीयू 22 Oct. को पंचायत सचिव की भर्ती परीक्षा करवाएगा,15 से Download कर सकेंगे Admit Card

एचपीयू 22 अक्तूबर को पंचायत सचिव की भर्ती परीक्षा करवाएगा। कोरोना के कारण परीक्षा करवाने में देरी हुई है। अब विवि ने इसकी तैयारी कर ली है। इसके लिए प्रदेश भर में 93 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। 


239 पंचायत सचिव के पदों के लिए 26,299 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।परीक्षा के एडमिट कार्ड 15 अक्तूबर से जारी होंगे। अभ्यर्थी आवेदन फार्म ऑनलाइन भरने में प्रयोग किए गए आईडी और पासवर्ड का प्रयोग कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 

Channel Link : Click Here

हिमाचल प्रदेश पंचायती राज विभाग ने विश्वविद्यालय को पंचायत सचिवों के 239 पदों के लिए छंटनी परीक्षा करवाने के लिए जिम्मेदारी दी थी। विवि ने सरकार के आदेशों पर 17 दिसंबर 2020 को अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए थे। 17 जनवरी तक आवेदन की अंतिम तिथि तय की गई थी। इसे 31 जनवरी तक बढ़ा दिया गया था। परीक्षा के लिए विवि की ओर से तय की गई बारह सौ रुपये की फीस पर बवाल भी हुआ था। बावजूद इसके विवि ने फीस को कम करने पर कोई फैसला नहीं लिया था। कोरोना के कारण विवि पंचायत सचिव की भर्ती परीक्षा नहीं करवा पाया। 

अब जबकि परीक्षा की तिथि तय कर दी गई है, तो विवि ने परीक्षा के लिए सभी तैयारियां भी पूरी कर ली हैं।परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश भर में 93 परीक्षा केंद्र स्थापित होंगे। इनमें औसतन 250 से 300 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा डेढ़ घंटे की होगी। परीक्षा सुबह 11 से दोपहर साढ़े बारह बजे तक होगी। जल्द विवि की वेबसाइट पर जिलावार परीक्षा केंद्रों और अभ्यर्थियों की जानकारी उपलब्ध होगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभ्यर्थियों की ओर से भरे गए परीक्षा केंद्रों के मुताबिक ही नजदीकी केंद्र बनाए गए हैं। कांगड़ा में सबसे अधिक 30 परीक्षा केंद्रों में 8,878 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 


शिमला में 18 केंद्र और  4,453 अभ्यर्थी,  मंडी में 16 केंद्र और 5,021 अभ्यर्थी और किन्नौर में स्थापित किए गए एक केंद्र में 56 अभ्यर्थी अपीयर होंगे। 

दोस्तों जैसे ही पंचायती राज विभाग में कोई नयी जाब् नोटिफिकेशन अप्डेट आयेगी हमारे इस Youtube Channel पर Upload कर दी जायेगी। तो अभी हमारे चैनल को Subscribe कर लें।

Channel Link : Click Here 

हमारे Whatsapp Group को यहां Join करें Click Here


अभी सभी हिमाचल प्रदेश की नौकरियों के बारे में जानने के लिये क्लिक करें: - यहाँ क्लिक करें


बम्पर भर्ती , बम्पर भर्ती , बम्पर भर्ती , बम्पर भर्ती 


मेरे हिमाचली भाईयों और बहनों मुझे आपका स्पोर्ट चाहिये कृप्या मेरे चैनल को सब्सकराईब जरूर करें - Check Here

Please Ek Bar Jarur Channel Ko Dekhe

हमारे Whatsapp, Telegram group ko join jrur kar लेना जी:::

For Telegram: Click here

For Whatsapp: Click here