Ticker

6/recent/ticker-posts

हिमाचल प्रदेश: प्री प्राइमरी कक्षाओं को पढ़ाएंगी NTT, ECC और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता||Himachal Pradesh: NTT, ECC and Anganwadi workers to Teach Pre-Primary Classes.

हिमाचल प्रदेश: प्री प्राइमरी कक्षाओं को पढ़ाएंगी NTT, ECC और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

हिमाचल प्रदेश के 4500 से अधिक प्री प्राइमरी स्कूलों में नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (एनटीटी), ईसीसी (अर्ली चाइल्डहुड केयर) करने वालों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्तियां दी जाएगी। नर्सरी-केजी कक्षाओं के लिए 70:30 अनुपात में इनकी नियुक्तियां करने का सरकार ने फैसला लिया है।एनसीईआरटी के सहयोग से इन्हें प्रशिक्षित भी किया जाएगा।सोमवार को राज्य सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक के बाद शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि इन नियुक्तियों को लेकर एससीईआरटी के माध्यम से पोजीशन पेपर एनसीईआरटी को भेजे जाएंगे। राष्ट्रीय स्तर पर समग्र रूप से सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का कार्यक्रम है।प्रदेश में शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और राष्ट्रीय हेल्थ मिशन के साथ तालमेल कर अगली बैठकों में जानकारी एकत्र कर इस दिशा में और अधिक कार्य किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन को लेकर हिमाचल प्रदेश देश भर में अग्रणी राज्य बना हुआ है। शिमला, चंबा, किन्नौर और चंबा में इस बाबत संवाद इसी माह आयोजित किए जाएंगे। शेष जिलों में संवाद हो चुके हैं।

जैसे ही नयी अप्डेट आयेगी हमारे इस Youtube Channel पर Upload कर दी जायेगी।  तो अभी हमारे चैनल को Subscribe कर लें।

Channel Link : Click Here 

हमारे Whatsapp Group को यहां Join करें Click Here


अभी सभी हिमाचल प्रदेश की नौकरियों के बारे में जानने के लिये क्लिक करें: - यहाँ क्लिक करें


मेरे हिमाचली भाईयों और बहनों मुझे आपका स्पोर्ट चाहिये कृप्या मेरे चैनल को सब्सकराईब जरूर करें - Check Here

Please Ek Bar Jarur Channel Ko Dekhe

हमारे Whatsapp, Telegram group ko join jrur kar लेना जी:::

For Telegram: Click here

For Whatsapp: Click here