#Corona स्थिति पर कैबिनेट में होगी चर्चा, कब होगी बैठक-जानिए
शिमला।
#Himachal_Cabinet की आगामी बैठक 14 December को होगी। बैठक #CM Jai Ram Thakur की अध्यक्षता में होगी। बैठक में #कोविड_19 स्थिति को लेकर चर्चा होगी। कोरोना को लेकर रिव्यू किया जाएगा। अगर स्थितियां कुछ बेहतर रहती हैं तो सरकार #Corona को लेकर की गई सख्ती में ढील दे सकती है। बता दें कि #हिमाचल में बढ़ते मामलों के चलते सरकार ने बिगत दिनों कुछ कड़े निर्णय लिए हैं।
04 जिलों Shimla, Kangra, Mandi and Kullu में रात नौ बजे से सुबह छह बजे कर्फ्यू (Curfew) लगाया है। साथ ही बसों में पचास फीसदी क्षमता से ही सवारियां बिठाए जाने के आदेश जारी किए हैं। शादियों व अन्य आयोजनों के लिए भी सख्त निर्णय लिए हैं। यह निर्णय 15 दिसंबर तक लागू रहेंगे। इसी के चलते सरकार ने 14 दिसंबर को #Cabinet_Meeting बुलाई है। ताकि बैठक में आगामी निर्णय लिए जा सकें। गौरतलब है कि सीएम जयराम ठाकुर ने पिछले कल #Shimla में मीडिया से बातचीत में कहा था कि अगर हालात सुधरे तो अनलॉक की स्थितियां पुन बहाल कर दी जाएंगी। लेकिन मामलों में इजाफा देखा गया तो इससे भी सख्त निर्णय सरकार ले सकती है।
दोस्तों ताजातरीन और ट्रेंडिंग News, Online Earn money Tips, HP Govt. JOBS नोटिफिकेशन, Results, Bhagti News को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए FOLLOW बटन पर क्लिक करें Or sath me Niche diye Gaye Facebook Page ko like Kare. Ye News A.U. se li Gayi hai....


