Ticker

6/recent/ticker-posts

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग: आज होगी कैबिनेट बैठक , स्कूल खोलने पर होगी चर्चा || Himachal Pradesh cabinet meeting: Cabinet meeting will be held today, discussion will be held on opening of Schools.

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग: आज होगी कैबिनेट बैठक , स्कूल खोलने पर होगी चर्चा


CM Jairam Thakur जी की अध्यक्षता में शनिवार सुबह 11 बजे राज्य सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक होगी। इसमें कोरोना बंदिशों में कुछ राहत दी जा सकती है। विद्यार्थियों के लिए स्कूल दोबारा खोलने का फैसला हो सकता है।

 कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर विद्यार्थियों के लिए स्कूल 5 सितंबर तक बंद रखने का फैसला लिया था। अब नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए दोबारा स्कूल खोलने की योजना है। वहीं, निजी और सरकारी बसों के पूरी क्षमता से संचालन को लेकर भी निर्णय हो सकता है। इसके अलावा कई स्कूलों को स्तरोन्नत करने का प्रस्ताव भी शिक्षा विभाग की ओर से लाया जाएगा। 

वहीं, स्वास्थ्य विभाग प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए प्रस्तुति देगा। प्रधानमंत्री के छह सितंबर के कार्यक्रम की तैयारियों पर भी प्रस्तुति दी जाएगी। 

आज से नौवीं से 12वीं कक्षा की फर्स्ट टर्म परीक्षाएं 

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शनिवार से नौवीं से 12वीं कक्षा की फर्स्ट टर्म परीक्षाएं शुरू होंगी। शनिवार को पहली परीक्षा Online होगी। मंत्रिमंडल की बैठक में अगर सोमवार से विद्यार्थियों को बुलाने का फैसला ले लिया जाता है तो परीक्षाएं Offline तरीके से स्कूलों में ली जाएंगी। तीन घंटे की परीक्षा में विद्यार्थियों से 40 फीसदी ऑब्जेक्टिव और 60 फीसदी सब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे। 

Online परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की विद्यार्थियों को मोबाइल फोन से फोटो खिंचकर वापस भेजनी होगी। एक-दो दिन के भीतर उत्तर पुस्तिकाओं को अभिभावकों के माध्यम से संबंधित शिक्षकों के पास भी जमा करवाना होगा। शनिवार को होने वाली Online परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को पासवर्ड से बंद पीडीएफ फाइल के तौर पर प्रश्नपत्र व्हाट्सऐप से भेजे जाएंगे। परीक्षा से कुछ देर पहले शिक्षक पासवर्ड को विद्यार्थियों से साझा करेंगे। विद्यार्थियों को तीन घंटे के निर्धारित समय में परीक्षा पूरी करनी होगी। तीन घंटे का समय पूरा होने के बाद उत्तर पुस्तिका की फोटो व्हाट्सएप से ही वापस भेजनी होगी। 14 सितंबर तक परीक्षाएं जारी रहेंगी। 

26 सितंबर तक परीक्षा परिणाम तैयार किया जाएगा। शनिवार को नवीं और दसवीं कक्षा की अंग्रेजी विषय और जमा एक और जमा दो कक्षा की राजनीति शास्त्र, फिजिक्स और बिजनेस स्टडी विषय की ऑनलाइन परीक्षा होगी।जैसे ही कोई अगली अप्डेट आयेगी हमारे इस Youtube Channel पर Upload कर दी जायेगी इसके लिये अभी हमारे चैनल को Subscribe कर लें।चैनल लिंक निचे है: 

Channel Link :  Click Here 



हमारे Whatsapp Group को यहां Join करें Click Here


अभी सभी हिमाचल प्रदेश की नौकरियों के बारे में जानने के लिये क्लिक करें: - यहाँ क्लिक करें


बम्पर भर्ती , बम्पर भर्ती , बम्पर भर्ती , बम्पर भर्ती 


मेरे हिमाचली भाईयों और बहनों मुझे आपका स्पोर्ट चाहिये कृप्या मेरे चैनल को सब्सकराईब जरूर करें - Check Here

Please Ek Bar Jarur Channel Ko Dekhe

हमारे Whatsapp, Telegram group ko join jrur kar लेना जी:::

For Telegram: Click here

For Whatsapp: Click here