Ticker

6/recent/ticker-posts

शिक्षा विभाग : हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब होगी 4787 पदों पर प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती|| Pre primary Teachers Recruitment 2021.


शिक्षा विभाग : हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब होगी 4787 पदों पर प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती

Pre primary Teachers Recruitment

For Telegram: Click here

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्री प्राइमरी शिक्षकों के पद बढ़ गए हैं। पहले शिक्षा विभाग 3840 पदों को भरने की तैयारी में था, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़कर 4787 हो गई है। इसका कारण 947 नए पदों पर भर्ती की जाएगी।


शिक्षा विभाग ने भर्ती के लिए प्रारूप तैयार कर लिया है। इस पर अंतिम मुहर लगाने से पहले कानूनी राय ली जा रही है। विभाग ने इसके लिए भर्ती एवं पदोन्नति नियम तय कर दिए हैं। हालांकि पहले चरण में भर्ती को नियमित करने के बजाय फिक्स सैलरी पर करने की भी तैयारी है। आउटसोर्स आधार पर इनकी भर्ती की जा सकती है। समग्र शिक्षा अभियान (एसएसए) से इन शिक्षकों के वेतन के लिए बजट आएगा। शिक्षा विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इस पर अंतिम फैसला राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया जाएगा।

Our Whatsapp: Click here

प्री प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए नर्सरी टीचर ट्रेङ्क्षनग (एनटीटी) और अर्ली चाइल्डहुड केयर यानी ईसीसी का डिप्लोमा अनिवार्य किया जाएगा। आंगनबाड़ी शिक्षकों का भी काफी ज्यादा दबाव विभाग पर है। सूत्रों की मानें तो भर्ती 70:30 के अनुपात में हो सकती है यानी 70 फीसद डिग्री व डिप्लोमा वालों के लिए होंगे जबकि 30 फीसद पद आंगनबाड़ी वर्करों से भरे जा सकते हैं। शिक्षा विभाग पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि भर्ती नियमित हो या फिर अस्थायी लेकिन भर्ती नियम एनसीटीई के ही लागू होंगे। इसमें कोई छूट नहीं दी जाएगी।

दोस्तों जैसे ही शिक्षा विभाग की तरफ से कोई नयी नोटिफिकेशन अप्डेट आयेगी हमारे इस Youtube Channel पर Upload कर दी जायेगी। तो अभी हमारे चैनल को Subscribe कर लें।

Channel Link : Click Here 

हमारे Whatsapp Group को यहां Join करें Click Here

हमारे Whatsapp, Telegram group ko join jrur kar लेना जी:::

For Telegram: Click here

For Whatsapp: Click here