Ticker

6/recent/ticker-posts

#हिमाचल में #टेट का परिणाम घोषित, सिर्फ इतने अभ्यर्थी ही हुए पास।।

हिमाचल में टेट का परिणाम घोषित, 5976 अभ्यर्थी हुए पास

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का परिणाम घोषित कर दिया। 36773 अभ्यर्थियों में से मात्र 5976 अभ्यर्थी ही इस परीक्षा को पास कर पाए हैं। टीजीटी आर्ट्स में फेल होने वाले अभ्यर्थियों का आंकड़ा सबसे अधिक है। टीजीटी आर्ट्स में टेट के लिए 15168 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

पंजाबी टेट में तीन ही अभ्यर्थी पास  

पंजाबी विषय में टेट लिए 97 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे थे। मात्र तीन अभ्यर्थी ही पास हुए हैं। टीजीटी आर्ट्स का परिणाम 12.56 प्रतिशत रहा है। टीजीटी मेडिकल का परिणाम 10.91, उर्दू का 27.27, जेबीटी का 25.94 फीसदी रिजल्ट रहा है। इसके अलावा शास्त्री विषय का परीक्षा परिणाम 29.23 प्रतिशत, टीजीटी नॉन मेडिकल 17.11 और भाषा शिक्षक की परीक्षा का परिणाम 10.25 फीसदी ही रहा है। 


12951 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे थे। इनमें से मात्र 1627 अभ्यर्थी ही पास हो सके हैं। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12 से 15 दिसंबर 2020 तक आठ विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा करवाई थी। इस दौरान 41,807 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। परीक्षा में 36773 अभ्यर्थी बैठे थे। परीक्षा को 5976 अभ्यर्थी ही पास कर पाए हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा परिणाम को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

Download Declaration regarding Notification here

See RESULT HERE 

दोस्तों HP GK के लिये यहां क्लिक करके हमारे YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें।

हमारे Whatsapp Group को यहां Join करें 

यह भी पढै़: #हिमाचल_मंत्रिमंडल_बैठक: जाने कब होगी अगली बैठक और किन फैसलों पर लग सकती है मुहर।।

 #TGT_Arts पोस्ट कोड 795 के इन छात्रों की दोबारा होगी लिखित परीक्षा, तिथि तय।।

हमारे Whatsapp, Telegram group ko join jrur karno जी:::

For Telegram: Click here

For Whatsapp: Click here 

दोस्तों  ताजातरीन और ट्रेंडिंग News, Online Earn money Tips, HP Govt. JOBS नोटिफिकेशन, Results, Bhagti News को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए  FOLLOW बटन पर क्लिक करें Or sath me Niche diye Gaye Facebook Page ko like Kare.Or news F.A.U.