Ticker

6/recent/ticker-posts

शिक्षक बनने को राह आसान, एनटीटी व ईसीसीई की ट्रेनिंग करने वालों के लिए टीचर बनने का मौका।।

शिक्षक बनने को राह आसान, एनटीटी व ईसीसीई की ट्रेनिंग करने वालों के लिए टीचर बनने का मौका

लंबे समय से बेरोजगारी झेल रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अब प्री-प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की अलग से भर्ती की जाएगी। इसके लिए सरकार के आदेशों पर शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। खास बात यह है कि नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (एनटीटी) और अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (ईसीसीई) डिप्लोमा करने वाले भी अब स्कूलों में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा ले पाएंगे। शिक्षा विभाग ने प्री-प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए भर्ती एवं पदोन्नति नियम (आर एंड पी रूल्स) बनाने का काम शुरू कर दिया है।
इसमें डीएलएड यानि डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन के साथ एनटीटी और ईसीसीई को भी मौका देने की बात की जा रही है। शिक्षा विभाग ने जिला प्रारंभिक उपनिदेशक कार्यालय से ऐसे डिप्लोमा धारकों का रिकार्ड तलब किया गया है। रोजगार कार्यालयों से यह रिकार्ड लेकर समग्र शिक्षा निदेशालय (एसएसए) भेजने के निर्देश दिए हैं। तीन दिसंबर को शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में इसको लेकर विस्तृत चर्चा की गई थी। समग्र शिक्षा अभियान ने इसको लेकर जिलों के शिक्षा उपनिदेशकों को पत्र जारी कर दिया है। 3840 स्कूलों में अभी नर्सरी और केजी की प्री-प्राइमरी कक्षाएं चल रही हैं। इस साल भले ही प्री प्राइमरी की कक्षाएं नहीं लग पाई, बावजूद इसके 28 हजार बच्चों के ऑनलाइन दाखिला लिया है।

अभी जेबीटी के हवाले पढ़ाई का जिम्मा

प्री-प्राइमरी के लिए अभी तक अलग से शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई है। स्कूलों में कार्यरत जेबीटी शिक्षकों को ही प्रशिक्षण देकर प्री-प्राइमरी कक्षाओं को पढ़ाने का जिम्मा सौंपा गया है। नई शिक्षा नीति में प्री-प्राइमरी को अनिवार्य किया गया है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के शिक्षा उपनिदेशक शिमला भागचंद चौहान ने कहा कि निदेशालय से आए पत्र के बाद रिकार्ड तैयार किया जा रहा है। पूरा रिकार्ड तैयार होने के बाद इसे निदेशालय भेज दिया जाएगा।

हमारे Whatsapp Group को यहां Join करें

यह भी पढै़: #परीक्षा परिणाम के आधार पर अगली कक्षा में जाएंगे #पांचवीं और #आठवीं के #विद्यार्थी।

हमारे Whatsapp, Telegram group ko join jrur karno जी:::

For Telegram: Click here

For Whatsapp: Click here 

दोस्तों  ताजातरीन और ट्रेंडिंग News, Online Earn money Tips, HP Govt. JOBS नोटिफिकेशन, Results, Bhagti News को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए  FOLLOW बटन पर क्लिक करें Or sath me Niche diye Gaye Facebook Page ko like Kare.ye news A.U. se li gayi hai.

टेस्ट सीरीज की विशेषता :-

यह टेस्ट सीरीज JOA (IT) के नये पैटर्न पर आधारित है 

HPSSSB JOA (IT) Post Code 727 & 817 के लिए उपयोगी

इस टेस्ट सीरीज में 10 प्रैक्टिस सेट है प्रत्येक सेट में 170 प्रश्न है, कंप्यूटर सेक्शन केवल अंग्रेजी में है और जनरल नॉलेज हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध है 

इसमें 1200 प्रश्न Computer के है और 500 प्रश्न सामान्य ज्ञान के है और ज्यादातर प्रश्न पिछले वर्षो में हुई परीक्षाओ में से लिए गये है, क्यूंकि हमेशा पुराने प्रश्न ही रिपीट होते है परीक्षाओ में 

अगर आप इस टेस्ट सीरिज को खरीदते है तो आपको HPSSSB और HPPSC द्वारा पिछले वर्षो में आयोजित की गयी परीक्षाओ में पूछे गये हिमाचल सामान्य ज्ञान के 1000 से भी ज्यादा प्रश्नों वाली पीडीऍफ़ मुफ्त मिलेगी।।।



टेस्ट सीरीज की विशेषता :-

यह टेस्ट सीरीज JOA (IT) के नये पैटर्न पर आधारित है 

HPU JOA, Agriculture University JOA, सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी

इस टेस्ट सीरीज में 10 प्रैक्टिस सेट है प्रत्येक सेट में 85 प्रश्न है, जो हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध है 

इसमें 600 प्रश्न Computer के है और 250 प्रश्न सामान्य ज्ञान के है और ज्यादातर प्रश्न पिछले वर्षो में हुई परीक्षाओ में से लिए गये है, क्यूंकि हमेशा पुराने प्रश्न ही रिपीट होते है परीक्षाओ में ।।

अगर आप इस टेस्ट सीरिज को खरीदते है तो आपको HPSSSB और HPPSC द्वारा पिछले वर्षो में आयोजित की गयी परीक्षाओ में पूछे गये हिमाचल सामान्य ज्ञान के 1000 से भी ज्यादा प्रश्नों वाली पीडीऍफ़ मुफ्त मिलेगी।।