हिमाचल प्रदेश कैबिनेट ब्रेकिंग Update : अस्पतालों में भरे जायेंगे 500 डॉक्टरों के पद
300 पद वाक इन इंटरव्यू 200 पद लोक सेवा आयोग के माध्यम से
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में चल रही है। आज की बैठक में प्रदेश में चिकित्सकों के 500 पद भरे जाने का अहम निर्णय लिया गया। चिकित्सकों के 500 में से 300 पद वाक इन इंटरव्यू के माध्यम से और 200 पद लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरे जाएंगे।
प्रदेश के अस्पतालों में चल रही चिकित्सकों की कमी के चलते सरकार का यह फैसला बहुत अहम माना जा रहा है। जाहिर है यह मामला काफी समय से लंबित चल रहा था।अब इससे सीधा लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा। दूसरा अहम फैसला यह हुआ है कि कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों के तबादलों पर लगी रोक हटा दी गई है।
WhatsApp Group : https://chat.whatsapp.com/C9jAJpkgzs8KsurSQhQcSH
Telegram link : https://t.me/+FJrzEG5T1JWPO1Nn
सरकार ने हिमाचल में कर्मचारियों के तबादलों पर रोक लगाई थी। विशेष परिस्थितियों में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मंजूरी के बाद ही तबादले हो सकते थे । पर अब यह रोक हटा दी गई है। कर्मचारियों के पहले की तरह तबादले हो सकेंगे।
आज की कैबिनेट बैठक में कई और अहम फैसले हो सकते हैं, इन में जल शक्ति विभाग में करुणामूलक भर्तियों का मामला कई महीनों से अटका हुआ है। विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर भी चर्चा होनी है और साथ ही सीएम के प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में की गई घोषणाओं पर मुहर लगेगी।
हिमाचल में बीते 20 दिनों के दौरान कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है। बीते 24 घंटे के दौरान भी बीते छह महीने में रिकार्ड 358 नए मरीज मिले है। राज्य में अब सक्रिय मरीज 1580 हो गए है। मसलन आज की बैठक में स्वास्थ्य विभाग इसे लेकर प्रेजेंटेशन देगा। इसमें कोरोना से निपटने के लिए बंदिशें लगाई जा सकती हैं। प्रदेश में मास्क पहनना अनिवार्य किया जा सकता है।