Ticker

6/recent/ticker-posts

आज खुलेगा जिला परिषद, बीडीसी प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा ।।

आज खुलेगा जिला परिषद, बीडीसी प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा


बिलासपुर के किसान भवन में जिला परिषद और बीडीओ परिसर में होगी बीडीसी के वोटों की काउंटिंग

पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर चल रही कशमकश पर शुक्रवार को पूरी तरह से विराम लग जाएगा। पंचायत प्रधान सहित अन्य पंचायती राज प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो चुका है। वहीं, जिला परिषद, बीडीसी के किस्मत का पिटारा शुक्रवार को खुल जाएगा। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शुक्रवार को हो जाएगा। लंबे समय से पंचायती राज चुनावों को लेकर अटकलों का दौर जारी था। लेकिन अब इस तहर के अटकलों का विराम लग जाएगा। नए पंचायत प्रतिनिधियों पर पंचायतों के विकास की जिम्मेदारी होगी। जानकारी के अनुसार 14 सदस्यीय जिला परिषद के केवल एक वार्ड में भाजपा व कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों में सीधी टक्कर है। जबकि चार वार्डों में तिकोना और दो वार्डों में बहुकोणीय मुकाबला होगा। जिला परिषद के लिए कुल प्रत्याशी 68 हैं। इन प्रत्याशियों को अपने बेसब्री से इंतजार है। इस बार जिला परिषद की अध्यक्षी महिला के लिए आरक्षित है।

जिला परिषद के प्रत्याशी के तौर पर बामटा वार्ड में सबसे अधिक 11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। वहीं, कुठेड़ा वार्ड में कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अंजना धीमान खुद मैदान में है। इसके अलावा अन्य प्रत्याशी के बारे में भी आज ही फैसला हो जाएगा। बता दें कि जिला परिषद बिलासपुर के 14 वार्डों से 68 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिला परिषद के वार्ड-एक हटवाड़ से पांच, वार्ड-दो डंगार से छह, वार्ड-तीन कुठेड़ा से तीन, वार्ड चार ननावां से चार, वार्ड-पांच बरठीं से पांच, वार्ड-छह बैहना-ब्राह्मणा से तीन, वार्ड-सात जेजवीं से छह, वार्ड-आठ बैहनाजट्टां से सात, वार्ड-नौ बामटा से सर्वाधिक 11, वार्ड-10 बरमाणा से चार, वार्ड-11 नम्होल से छह, वार्ड-12 जुखाला से तीन, वार्ड-13 स्वाहण से तीन तथा वार्ड-14 कोटखास से दो प्रत्याशी मैदान में हैं। हालांकि सभी प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत के लिए कड़ी मेहनत की है। हर प्रत्याशी के जीत के दावे किए हैं। लेकिन सभी दावों की पोल आज खुल जाएगी। तमाम अटकलों पर विराम लग जाएगा। बहरहाल, आज प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। हमारे Whatsapp Group को यहां Join करें

यह भी पढै़: #हिमाचल के पांच स्थानीय #शहरी_निकायों पर #कांग्रेस, एक में #भाजपा का कब्जा।।

 #Panchayat_Election:अंतिम चरण के मतदान के लिए युवाओं ने भी दिखाया जोश।।

हमारे Whatsapp, Telegram group ko join jrur karno जी:::

For Telegram: Click here

For Whatsapp: Click here 

दोस्तों  ताजातरीन और ट्रेंडिंग News, Online Earn money Tips, HP Govt. JOBS नोटिफिकेशन, Results, Bhagti News को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए  FOLLOW बटन पर क्लिक करें Or sath me Niche diye Gaye Facebook Page ko like Kare.ye news D.H. se li gayi hai.