#हिमाचल के कांगड़ा के देहरा की रहने वाली #मोहिता शर्मा ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में इस सीजन की करोड़पति बनीं। कौन बनेगा करोड़पति 12 को इस सीजन का दूसरा करोड़पति जिला कांगड़ा की आईपीएस मोहिता शर्मा के रूप में मिला है। आईपीएस मोहिता शर्मा ने एक करोड़ रुपये जीत लिए हैं। मोहित शर्मा इस सीजन की ऐसी दूसरी कंटेस्टेंट हैं, जिन्होंने एक करोड़ के सवाल का जवाब सही दिया है।
कांगड़ा के देहरा के चलाली की रहने वाली मोहिता शर्मा 2017 बैच की आईपीएस हैं। मोहिता इन दिनों जम्मू-कश्मीर के बारी ब्राह्मणा शहर में असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस के बतौर तैनात हैं। उनके पति आईएफएस हैं।
मोहिता को इस क्विज शो में भाग लेने के लिए उनके पति ने उनका बहुत साथ दिया और प्रोत्साहित किया। आईपीएस मोहिता शर्मा ने एक करोड़ जीत लिया है और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह सात करोड़ की इनामी राशि जीतकर इतिहास रच पाती हैं या नहीं।
सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें मोहिता हॉट सीट पर बैठी हैं और अमिताभ बच्चन उनसे एक करोड़ रुपये का सवाल पूछने वाले हैं। आईपीएस मोहिता शर्मा ने 15वें प्रश्न का सही जवाब देकर एक करोड़ जीत लिया है। अमिताभ बच्चन उनसे सात करोड़ के लिए 16वां प्रश्न पूछेंगे।
हिमाचल की बेटी मोहिता को अमिताभ करेंगे ट्विटर पर फॉलो
शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने कहां कि कांगड़ा की बेटी मोहिता को ट्विटर पर फॉलो करेंगे। मोहिता के 1 करोड़ रुपए जीतने पर उनकी जमकर तारीफ की।
बिग बी के ट्विटर पर 44.6 मिलियन फॉलोवर्स हैं। अमिताभ बच्चन अपने अकाउंट से महज 1796 लोगों को फॉलो करते हैं। जिनमें आईपीएस ऑफिसर मोहिता शर्मा भी शामिल हैं। जबकि मोहिता के महज 1718 Followers ही हैं।
दोस्तों HP Govt. JOBS नोटिफिकेशन, Results, ताजातरीन और ट्रेंडिंग News, Bhagti News को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए FOLLOW बटन पर क्लिक करें। Or Hamara whatsapp group jarur Join Kare.


