Ticker

6/recent/ticker-posts

How to make Soft idli at home in hindi. नरम इडली अपने घर पर कैसे बनायें।

          इडली ऐसे बनायें अपने घर पर

इडली चावल और दाल के घोल से बने उबले हुए केक को कहते हैं। यह ज्यादातर दक्षिण भारत में सबसे अधिक लोकप्रिय भोजन है । इसको दक्षिण भारत के घरों में नाश्ते में सैंडविच की तरह  खाते हैं। इस भोजन से हमे भरपूर मात्रा में विटामिन बी प्राप्त होता है।  यह एक उबला हुआ भोजन है जिससे इसको पचाने में आसानी रहती है।इसे गर्म सांबर और टोमेटो तथा नारियल चटनी के साथ खाया जाता है।


                                  सामग्री:


छिलका काली दाल: 1 कप

इडली चावल: 2 कप

सेंधा नमक: 1 बड़ा चम्मच

तेल ग्रीसिंग के लिए

आवश्यकतानुसार पानी

                                   तरीका:


दो कप इडली चावल और एक कप काली दाल को छह से सात घंटे के लिए पानी में अलग अलग भिगो दें।उसके  बाद दाल को अच्छी तरह से रगड़ कर धोलें।फिर मिक्सी में दाल को नरम, चिकनी बैटर में पीसें और एसे ही मिक्सी में चावल को भी थोड़ा मोटा दर्रा बैटर पीस लें।
अब अपने हाथ से एक बड़े बर्तन में दोनों बैटरों को अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसे 10, 11 घंटे तक  के लिए अलग रखें। फिर बैटर में एक बड़ा चम्मच सेंधा नमक डालें और अच्छी तरह से घोंटें।

अब इडली के सांचों को चिकना कर लें। मतलब ॲायल लगायें। प्रत्येक सांचें में दो बड़े चम्मच बैटर डालें। अब इडली मेकर के तल में दो कप पानी डालें और एक उबाल दें। जब इसमें भाप निकलना शुरू हो जाये तो इडली मोल्डस को इस इडली मेकर में रखें और इसे बंद कर दें।12, 13 मिनट तक इसे हल्की आंच पर पकने दें। अब गैस को बंद कर दे। फिर लगभग 3,4 मिनट के बाद इडली स्टैंड खोलें और इडली के बीच में चाकू डालकर पता करें कि इडली पकी है या नहीं। जब  इडली अच्छी तरह से पक जाए तब उसको बाहर निकाल लें।
गरम सांबर और टोमेटो या नारियल की चटनी के साथ इडली खाए और अपने घर वालों को भी खिलाएं। दोस्तों अगर आपको सांबर, टमाटर नारियल की चटनी तीनों की रेसिपी चाहिए तो कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं धन्यवाद।
🦁🦁🦁🦁🦁🦁🦁🦁🦁🦁🦁🦁🦁🦁🦁🦁

तां मेरे पहाडी़ भाई, बैहनौ जे ये रेसिपी खरी लग्गी तां शेयर करी देंयो अपणे रिस्तेदारां जो। कनै इस पेज़ दे थलै जिआ फौलौ और सब्सकराईब दा औपशन आ तिस पर क्लिक करी देयों।  और नोटीफिकेशन को अलौ कर देणा जी। कोई सजैशन होंगा तां कमेंट बोक्सा च जरूर दसणो जी। धन्यावाद तां।🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻