हिमाचली पतौडे़ कैसे बनाते हैं और क्या होते हैं How to make HIMACHALI PATRODE:
इन्हें परांठे या चपातियों के साथ खाया जा सकता है या आप शाम को या सुबह चाय के साथ नाश्ते के रूप में भी यह रेसिपी बना सकते हैं।
सामग्री
अरबी के पत्ते 18 से 20
बेसन एक कप
चाट मसाला एक छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच
नमक 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला एक छोटा चम्मच
हरी मिर्ची और अदरक का पेस्ट 2 छोटा चम्मच
पानी घोलने के लिए
चटपटा करने के लिए नींबू का रस।
बनाने की विधी
अरबी – कचालू , बेजू के पत्तों का डंठल हटा कर इसे अच्छे से धो लें अब इन पत्तों को एक साफ कपड़े से पोंछ लें
पहले पत्तों पर लगाने के लिए घोल तैयार कर लेना चाहिए एक कटोरे में बेसन हरी मिर्च अदरक का पेस्ट नमक लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला और पानी डाल के बेसन का घोल तैयार करो बो तो गाढ़ा होना चाहिए और ना ही पतला होना चाहिए।
अब पत्ते को न्यूज़पेपर विछा कर उस पर रखें या फिर साफ जगह पर रखें पत्ता हमेशा उल्टी तरफ ऊपर होना चाहिए जहां पर बेसन का घोल लगाया जाता है।
एक और वैसे ही पत्ता रखें और उसके पर बेसन का घोल लगाएं फिर इस प्रकार एक और रखें और अब आपके पास फिर 3 पत्तो का सेट हो जाएगा।
अब तीनों पत्तों के किनारों को मोडे
फिर नीचे से ऊपर की तरफ लाते हुए बंद कर दीजिए
अब ऐसे ही सभी पत्तो के पतौडे़ बनाएं और अगर पत्ते बहुत मुलायम है तो आप 3 की जगह 4 पत्तों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं
अब कुकर में लगभग 1/2 लीटर पानी डालें और उसको गरम करें उसमें सभी पतौडे़ डाल दे
कुकर का ढक्कन बंद कर दें और धीमी आंच पर कम से कम 20 से 25 मिनट तक पकने दें।
पतोडै़ किंयां बणादे देखा विडीयो::::👇👇👇
https://youtu.be/6xzclcCI9Zw
पतोडै़ किंयां बणादे देखा विडीयो::::👇👇👇
https://youtu.be/6xzclcCI9Zw
जब पक जाए तो गैस को बंद करें और इन्हें बाहर निकल कर थोड़ा ठंडा होने दे
अभी ठंडा हो जाए तो इन्हे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें
तड़का
तड़का लगाने के लिए आप एक कड़ाई ले मध्यम आंच पर तेल गर्म करें।फिर उसके बाद उसमें सूखा धनिया साबुत जीरा सूखी लाल मिर्च डालें और थोड़ी देर पक जाए तो उसके बाद उसमें कटा हुआ प्याज डाल दें और फिर उसको हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक पकने दें
उसके बाद पतौड़ो को डालें और उसको हल्के हल्के हाथो से मिलाएं और फिर पतौड़े त्यार।
दोस्तों आपको मेरा यह आर्टिकल हिमाचली पतौडे़ कैसे बनाएं कैसा लगा कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं और इसे शेयर जरूर करें धन्यवाद।




