Ticker

6/recent/ticker-posts

हॉकी के सितारे वरुण को एक करोड़ देगी जयराम सरकार, डीएसपी की कुर्सी भी

हॉकी के सितारे वरुण को 01 Cr. देगी जयराम सरकार और साथ में DSP की कुर्सी भी


Tokyo Olympics में भारत की Men’s Hockey Team ने 41 साल के अंतराल के बाद  Olympic medals जीतने का गौरव हासिल किया है। इसे बाद टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देने का ऐलान किया जा रहा है। Indian Hockey Team में हिमाचल की एक खिलाड़ी शामिल था। चंबा जिला के डलहौजी उपमंडल के ओसल पंचायत के खरंदर फाती गांव के रहने वाले वरुण कुमार को Himachal Government ने एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देगी।साथ में पुलिस विभाग में उसे डीएसपी बनाया जाएगा। ये जानकारी आज सदन में सीएम जयराम ने दी।


उन्होंने कहा कि राज्य खेल पॉलिसी में सरकार ने बदलाव किया है और इसके तहत अब ईनाम की राशि बढ़ाई गई है। अब गोल्ड मेडल हासिल करने वालों को 2 करोड़ नकद पुरस्कार, रजत पुरस्कार पाने वालों को 1 करोड़ 20 लाख , कांस्य पदक प्राप्त करने वालों को 1 करोड़ का पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही योग्यता अनुसार नौकरी भी मिलेगी। सीएम ने बताया कि 2002 के बाद कोई खेल नीति नही बनी। लेकिन उनका सरकार ने पुरस्कार राशि बढ़ाई। खेल नीति पर काम चला हुआ और बहुत जल्द नई खेल नीति की घोषणा होगी। खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि गुरुवार को वरुण कुमार को 75 लाख की बात कही गई थी, लेकिन सीएम उनको बुलाकर राशि बड़ाने को कहा। इसलिए नियमों में संशोधन कर यह राशि 1 करोड़ की गई है। खेल मंत्री ने कहा कि 7 करोड़ नाहन में एस्ट्रो ट्रफ के लिए दिया जाएगा। कांगड़ा चम्बा में एक एकेडमी खोलने पर विचार किया जाएगा।