#जेबीटी अभ्यर्थियों को बड़ी राहत: 14 को होने वाली परीक्षा अब 18 को होगी, दे सकेंगे टेट
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड भाग-दो की 14 दिसंबर को होने वाली साइंस विषय की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। अब यह परीक्षा 14 दिसंबर के बजाय 18 दिसंबर को प्रदेश भर में सुबह 10 से एक बजे तक होगी। बोर्ड प्रबंधन ने बदलाव 14 दिसंबर को ली जाने वाली जेबीटी की अध्यापक पात्रता परीक्षा और साइंस विषय की परीक्षा को एक साथ आने के बाद किया है। प्रदेश के नंबर वन अखबार अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता के साथ उठाया था। इसके बाद शिक्षा बोर्ड ने तिथि में बदलाव किया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने हाल ही में टेट की तिथियां घोषित की हैं।
बोर्ड की ओर से जारी तिथियों में जिस दिन जेबीटी टेट होना था, उसी दिन डीएलएड भाग-दो के साइंस विषय की भी परीक्षा का भी शेड्यूल जारी किया था। वहीं दोनों ही परीक्षाएं सुबह के सत्र में ही होने के कारण प्रदेश के हजारों छात्र इनमें से एक परीक्षा को नहीं देने से वंचित रह रहे थे, जिसके चलते उनमें असमंज की स्थिति बनी हुई है। डीएलएड भाग-दो के छात्रों दिनेश, नरेंद्र, नितेश, अंजलि, अशोक कुमार, सपना कुमारी, चैन लाल, सुनील, अनुराधा, रोहन ने कहा कि अभ्यर्थियों ने बोर्ड प्रबंधन से परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव करने की मांग उठाई थी, ताकि वे दोनों ही परीक्षाएं दे सकें।
परीक्षा का शेड्यूल क्लैश होने का मामला आया था। इसके चलते बोर्ड प्रबंधन को डीएलएड भाग दो की 14 दिसंबर को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया है। अब परीक्षा 18 दिसंबर को सुबह दस से एक बजे तक ली जाएगी। इसका नया शेड्यूल बोर्ड ने जारी कर दिया है। - डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला।
टेस्ट सीरीज की विशेषता :-
यह टेस्ट सीरीज JOA (IT) के नये पैटर्न पर आधारित है
HPSSSB JOA (IT) Post Code 727 & 817 के लिए उपयोगी
इस टेस्ट सीरीज में 10 प्रैक्टिस सेट है प्रत्येक सेट में 170 प्रश्न है, कंप्यूटर सेक्शन केवल अंग्रेजी में है और जनरल नॉलेज हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध है
इसमें 1200 प्रश्न Computer के है और 500 प्रश्न सामान्य ज्ञान के है और ज्यादातर प्रश्न पिछले वर्षो में हुई परीक्षाओ में से लिए गये है, क्यूंकि हमेशा पुराने प्रश्न ही रिपीट होते है परीक्षाओ में
अगर आप इस टेस्ट सीरिज को खरीदते है तो आपको HPSSSB और HPPSC द्वारा पिछले वर्षो में आयोजित की गयी परीक्षाओ में पूछे गये हिमाचल सामान्य ज्ञान के 1000 से भी ज्यादा प्रश्नों वाली पीडीऍफ़ मुफ्त मिलेगी।।।
टेस्ट सीरीज की विशेषता :-
यह टेस्ट सीरीज JOA (IT) के नये पैटर्न पर आधारित है
HPU JOA, Agriculture University JOA, सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी
इस टेस्ट सीरीज में 10 प्रैक्टिस सेट है प्रत्येक सेट में 85 प्रश्न है, जो हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध है
इसमें 600 प्रश्न Computer के है और 250 प्रश्न सामान्य ज्ञान के है और ज्यादातर प्रश्न पिछले वर्षो में हुई परीक्षाओ में से लिए गये है, क्यूंकि हमेशा पुराने प्रश्न ही रिपीट होते है परीक्षाओ में ।।
अगर आप इस टेस्ट सीरिज को खरीदते है तो आपको HPSSSB और HPPSC द्वारा पिछले वर्षो में आयोजित की गयी परीक्षाओ में पूछे गये हिमाचल सामान्य ज्ञान के 1000 से भी ज्यादा प्रश्नों वाली पीडीऍफ़ मुफ्त मिलेगी।।।
दोस्तों ताजातरीन और ट्रेंडिंग News, Online Earn money Tips, HP Govt. JOBS नोटिफिकेशन, Results, Bhagti News को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए FOLLOW बटन पर क्लिक करें Or sath me Niche diye Gaye Facebook Page ko like Kare. Ye News A.U. se li Gayi hai....




