Ticker

6/recent/ticker-posts

#Bhai Dooj 2020: #भाई को यह मंत्र ऊचारण करते हुये दोपहर 1:10 से 3:17 तक लगाएं तिलक

#Bhai Dooj 2020: #भाई को यह मंत्र ऊचारण करते हुये दोपहर 1:10 से 3:17 तक लगाएं तिलक


इस बार 16 नवंबर को भैयादूज है। #दिवाली के दो दिन बाद देश भर में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक भैयादूज मनाया जाता है।  मान्यता यह है कि इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगा कर उसे अपने हाथ का बना भोजन कराती हैं।ज्योतिषी पंडित विपन शर्मा का कहना है कि इस दिन बहनों को शुभ मुहूर्त पर ही भाई के माथे पर तिलक लगाना चाहिए और विधि-विधान के साथ पूजा करनी चहिए।


इस बार भैयादूज के दिन भाई के माथे पर तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त दोपहर 01:10 Pm To 03:17 Pm तक है। उन्होंने कहा कि इस दिन सुबह उठ कर स्नान करें और साफ -सुथरे कपड़े पहनें।  इसके बाद घर के आंगन में गेहूं के आटे से चौक बनाएं और चारों ओर गोबर के कंडे रखें। तिलक लगाने से पूर्व आपको भाई की हथेली पर चावल का लेप लगाना चाहिए और उसके ऊपर सिंदूर लगाकर पान का पत्ता, सुपारी और फूल अर्पित करने चाहिए।

इतना करने के बाद भाई के हाथों पर जल धीरे-धीरे गिराएं और मन में यह मंत्र बोलें "गंगा पूजे यमुना को यमी पूजे यमराज को, सुभद्रा पूजा कृष्ण को, गंगा यमुना नीर बहे मेरे भाई की आयु बढ़े"। इसके बाद भाई के माथे पर तिलक लगाएं और उसे भोजन कराएं।


बहनें अंगूठे से लगाएं ट्टिका

भाई के माथे पर तिलक लगाने की सही विधि यह है कि आप अपने सीधे हाथ के अंगूठे से उसे तिलक लगाएं। इससे भाई की आयु, तो बढ़ेगी ही साथ ही उसकी आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। इतना ही नहीं, अंगूठे से तिलक लगाने पर भाई की सेहत भी दुरूस्त बनी रहेगी।

दोस्तों HP Govt. JOBS नोटिफिकेशन, Results,  ताजातरीन और ट्रेंडिंग News, Bhagti News को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए FOLLOW बटन पर क्लिक करें। Or Hamara whatsapp group jarur Join Kare.

Hamare whatsapp, telegram group ko join jrur kare::: 

For Telegram: Click here

For Whatsapp: Click here