Ticker

6/recent/ticker-posts

How to make chicken lollipop at home in hindi. चिकन लोलिपाॅप घर पर कैसे बनायें।

Chicken LolliPop ऐसे बनायें अपने घर

 Chicken LollyPop (चिकन लॉलीपॉप) नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है।इसको इतनी आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। आज हम फिर रेस्टोंरैंट स्टाइल रेसिपी लेकर आये हैं, जिसका स्वाद आप घर बैठे भी ले सकते हैं।

 

             सामग्री 

चिकन लॉलीपॉप 8-12 
Garlic का पेस्ट 1 बड़ा चम्मच 
लाल मिर्च का पेस्ट 1-2 बड़ा चम्मच 
कॉर्नफ्लोर 1-2 बड़े चम्मच 
लाईट सोया सॉस 1 बड़ा चम्मच 
सिरका 1 चम्मच  
नमक स्वादअनुसार 


 बणाणै दी विधी 

एक कटोरे में ऊपर दी गयी सारी सामग्री (लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च का पेस्ट, सोया सॉस, सिरका, सफेद मिर्च पाउडर और नमक) लें,अच्छी तरह से मिलायें, और मैरिनेशन तैयार करें।  चिकन लॉलीपॉप डालें और फिर से अच्छी तरह से मिलाएं। लगभग आधे घंटे के लिए मैरिनेट करने के लिए अलग रख दें। फिर मैरीनेट किए गए लॉलीपॉप में कॉर्नफ्लोर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।  

Hamare whatsapp group ko join karne ke liye::: Click here

अब एक कड़ाही लें और तेज़ आंच पर तेल गरम करें। तेल गर्म हो जाने पर, उसमें मैरिनेटड् चिकन लॉलीपॉप को तेल में डालें और फिर तेल को कम करें। उन्हें लगभग 7 मिनट तक पकाएं। एक बार जब वे गोल्डन क्लर के हो जाए, तो लॉलीपॉप को लगभग 10 सेकंड के लिए तेल से बाहर निकालें।

फिर उन्हें गर्म तेल में डालें और एक और 3 से 4 मिनट के लिए अच्छी तरह से पकने तक होने तक पकाएं। एक बार पकने के बाद, कुरकुरे चिकन लॉलीपॉप को मीठी मिर्च की चटनी के साथ परोसा जाता है। बाकी आपकी मरजी आपको जैसा अच्छा लगे वैसे सॉस से इसका आनदं ले सकते हैं।

एक सर्विंग प्लेट के एक छोर पर मिश्रित शिमला मिर्च कर्ल और एक छोटी कटोरी शेज़वान सॉस की रखें और लॉलीपॉप को उसके पास रखें। गर्म - गर्म परोसें।

तुम मेरे भाई बहनों अगर आपको यह रेसिपी अच्छी लगी हो तो, इसको प्लीज शेयर करें और इस पेज के नीचे फौलौ का ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा ब्लू कलर में, उसको दबा दें और नोटिफिकेशन को अलौ कर लें ताकि आने वाली हर रेसिपी की नोटिफिकेशन आपको समय पर मिलती रहे, अगर आपका कोई सजेशन होगा तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।।धन्यवाद🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻