आलूआ दे चिप्स ईंयां बणान्दे अपणे घरैं
आलू के चिप्स सबसे आम स्नैक्स में से एक है जो सभी के लिए पसंदीदा है। ज्यादातर लोगों को मसालेदार, काली मिर्च और लाल मिर्च पाउडर के साथ इनको खाना पसंद है। इसको बनाना बहुत ही आसान है। आप घर बैठे दुकान में जैसे आलू चिप्स बना सकते हैं और इनको बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है। लोग ज्यादातर दुकानों से ही चिप्स खरीदते हैं लेकिन आजकल कोरोना काल में बाजार से सामान लाना खतरे से खाली नहीं है।
क्योंकि यह फास्ट फूड जंक फूड है, तो हम इसे अच्छी तरह से sanitize भी नहीं कर सकते। इसलिए आखिरकार घर पर ही आलू के चिप्स बनाने की रेसिपी मैं आपके सामने लेकर आया हूं और उसको आपके साथ सांझा करना चाहता हूं क्योंकि यह बच्चों को बहुत पसंद होता है और मैं चाहता हूं कि आप इनको घर पर ही तैयार करें और बच्चों को खिलाएं,खुद भी खाएं और परिवार वालों को भी खिलाएं तो चलिए देखें इसमें क्या-क्या सामग्री लगेगी और उसको कैसे बनाएंगे।
आलू के चिप्स सभी का पसंदीदा स्नैकस है।
सामग्री
बडा़ आलू - 1
नमक स्वादा
तलने के लिए तेल
काली मिर्च क
लाल मिर्च पाउडर
Hamare whatsapp grouo ko join karne ke liye::: Click here
बनाने की विधी
पहले एक बड़ा आलू लें। फिर आलू की त्वचा को धोएं और छीलें। एक कटोरी पानी भरें और पानी के कटोरे के ऊपर आलू का स्लाइसर रखें। आलू को चौड़ाई में थोड़ा पतला काटें।यह ध्यान रहे कि आलू के स्लाइस तुरंत पानी में गिर जाने चाहिये। इससे आलू के स्लाइस काले नही पडे़गे।
फिर जब पूरे आलू के स्लाइस निकल जाए तो स्लाइस को पानी में 2 या 3 बार तब तक धोएं जब तक पानी साफ न निकल जाए। जिससे अतिरिक्त स्टार्च निकल जाता है। अब उसमे लगभग एक टीस्पून नमक डालें, अच्छी तरह मिलाएं और आलू के टुकड़ों को पानी में भिगोने छोड़ दें।
लगभग 10-15 मिनट के बाद, आलू के स्लाइस को पानी से निकाल लें और उन्हें एक साफ पेपर या नैपकिन पर सूखने के लिए डाल दें। जब तक यह
सूखेंगें तब तक तलने के लिए तेल गरम कर लें। तेल गर्म होने के बाद, आंच को मध्यम कम कर दें और आलू के कुछ स्लाइस उसमें डाल दें। तेल में आलू के स्लाइस को तब तक लगातार हिलाते रहें, जब तक कि वे गोल्डन कलर और या कुरकुरा न हो जाएं।फिर चिप्स को तेल से निकालें।इसी तरह बाकी बचे हुये स्लाइस को भी फ्राई करें।
आलू के चिप्स को प्लेट मे डाले और नमक डालें, इसे टॉस करें और सादे नमकीन चिप्स का मजा लें। इनको मसालेदार बनाने के लिए में लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च पाउडर डालें। अब इनको अच्छी तरह से टॉस करें। और चाय के साथ स्नेक्स के रूप में इनका मजा लें। आप इन को लंबे समय तक जाने के लिए स्टोर भी कर सकते हैं लेकिन इनको हवा नहीं लगनी चाहिए। उसके लिये आप इनको वैक्युम पैक कर सकते हैं।आप इनको चटनी, सॉस के साथ भी खा सकते हैं।
🦁🦁🦁🦁🦁🦁🦁🦁🦁🦁🦁🦁🦁🦁🦁🦁
तां मेरे पहाडी़ भाई, बैहनौ जे ये रेसिपी खरी लग्गी तां शेयर करी देंयो अपणे रिस्तेदारां जो। कनै इस पेज़ दे थलै जिआ फौलौ और सब्सकराईब दा औपशन आ तिस पर क्लिक करी देयों। और नोटीफिकेशन को अलौ कर देणा जी। कोई सजैशन होंगा तां कमेंट बोक्सा च जरूर दसणो जी। धन्यावाद तां।🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻



